Saturday, 29 August 2026

धनतेरस से भैया दूज तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीकर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त


धनतेरस से भैया दूज तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीकर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

सीकर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुकुल शर्मा ने आगामी त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेशानुसार, सीकर उपखण्ड क्षेत्र में निखिल कुमार, धोद में कुणाल राहड़, फतेहपुर में दमयंती कंवर, लक्ष्मणगढ़ में मोहर सिंह मीणा, नेछवा में राजवीर यादव, रींगस में बृजेश अग्रवाल, खंडेला में अर्चना बुगालिया, और दांतारामगढ़ में मोनिका सामोर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखेंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts