



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंच दिवसीय दीपोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के स्वास्थ्य, सुख-शांति, और आनंदमय जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। मदन राठौड़ ने कहा, "दीपोत्सव हमारे परिवारों में खुशियां और नव ऊर्जा लाता है।" उन्होंने राजा राम के वनवास से लौटने पर प्रजाजनों द्वारा घी के दीये जलाने की परंपरा का जिक्र किया और दीपोत्सव को उल्लास और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।
भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि भाजपा कार्यालय में भी दीपोत्सव के अवसर पर विशेष सजावट और रोशनी की गई है। गुरुवार को कार्यालय में सुबह 10.30 बजे लक्ष्मी पूजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और भाजपा परिवार के सदस्यगण मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से भाजपा परिवार के सदस्यों को मिठाई और उपहार भी प्रदान किए गए हैं।