



राज्य सरकार ने कर्मचारियों की मांग पर 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले की घोषणा बुधवार को की गई। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 1 नवंबर को अवकाश घोषित करने के लिए लगातार सरकार से अनुरोध कर रहे थे, और इसी सिलसिले में 24 अक्टूबर को मुख्य सचिव सुधांश पंत को ज्ञापन भी सौंपा गया था।
31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, और 3 नवंबर को भैया दूज का सार्वजनिक अवकाश होने से कर्मचारियों को इस सैंडविच-डे के लिए छुट्टी की आवश्यकता महसूस हो रही थी। सरकार ने कर्मचारियों की इस मांग को स्वीकारते हुए आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे अब 1 नवंबर को भी प्रदेशभर में सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश रहेगा।
