Saturday, 29 August 2026

धनतेरस पर बॉक्स एफएम रेडियो पर धर्मेन्द्र राठौड़ का इंटरव्यू: प्रदेशवासियों को दीं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं


धनतेरस पर बॉक्स एफएम रेडियो पर धर्मेन्द्र राठौड़ का इंटरव्यू: प्रदेशवासियों को दीं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ का विशेष इंटरव्यू बॉक्स एफएम रेडियो पर प्रसारित किया गया। इस मौके पर राठौड़ ने सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इंटरव्यू में राठौड़ ने युवाओं को राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का संदेश देते हुए अपने आदर्श पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा की।

बॉक्स एफएम रेडियो के एंकर ने इस इंटरव्यू की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लाखों श्रोताओं ने कार्यक्रम से जुड़कर बॉक्स एफएम के रिकॉर्ड तोड़ दिए। राठौड़ के संदेश से प्रभावित होकर हजारों प्रशंसकों ने एफएम के व्हाट्सएप नंबर पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “खुशियों की सौगात हो, मां लक्ष्मी का आगाज हो, ऐसा आपका धनतेरस और दीपावली का त्योहार हो।”

राठौड़ के इस आशीर्वाद भरे संदेश ने उनके प्रशंसकों के दिलों को छू लिया, जिससे उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ और उनके फॉलोअर्स ने इस संदेश को अत्यधिक सराहा।

Previous
Next

Related Posts