



राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) 2024 परीक्षा में जयपुर की दीक्षिका ब्रह्मभट्ट ने पहले ही प्रयास में 94वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और समुदाय का नाम रोशन किया है। इस सफलता के बाद से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है, और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
दीक्षिका के माता-पिता, देवकी नंदन ब्रह्मभट्ट और लक्ष्मी देवी, अपनी बेटी की आरजेएसबनने की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि दीक्षिका की इस सफलता ने उनका वर्षों पुराना सपना पूरा कर दिया। दीक्षिका के पिता ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि उनकी बेटी ने परिवार का मान बढ़ाया है।
दीक्षिका की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का संकल्प रखते हैं। दीक्षिका का मानना है कि कठिन परिश्रम और परिवार के समर्थन से किसी भी मुश्किल राह को आसान बनाया जा सकता है।