



लक्ष्मणगढ़ कस्बे के सालासर पुलिया के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मृतकों की संख्या अब 11 हो गई है। हादसे में एक प्राइवेट बस पुलिया से टकरा गई, जिससे अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है और करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।