



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी - एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमर जवान ज्योति से शुरू हुई इस मैराथन में मुख्यमंत्री शर्मा ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलवाया और युवाओं को सरदार पटेल की देश की एकता में दिए गए अतुलनीय योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय रियासतों का एकीकरण कर सशक्त भारत का निर्माण किया और उनके इस प्रयास का प्रतीक गुजरात में स्थापित ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की सराहना करते हुए इसे एकता का अहम संदेश बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री की पहल का सम्मान करते हुए 31 अक्टूबर को दीपावली होने के कारण यह आयोजन 29 अक्टूबर को किया गया।
इस अवसर पर खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने फिट इंडिया का संदेश दिया और मैराथन में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू सहित बड़ी संख्या में धावक उपस्थित रहे।