Saturday, 29 August 2026

राज्य सरकार ने 28 आरएएस अफसरों के किए तबादले, विधानसभा उपचुनाव के बीच हुई बदलाव की कार्रवाई


राज्य सरकार ने 28 आरएएस अफसरों के किए तबादले, विधानसभा उपचुनाव के बीच हुई बदलाव की कार्रवाई

राजस्थान सरकार ने विधानसभा उपचुनाव के बीच 28 आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में एडीएम (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट) और एसडीएम (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) स्तर के अधिकारी अधिक शामिल हैं। तबादलों में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) में तैनात रहे गौरव बजाड़ को बांसवाड़ा के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के पद से हटाकर मेडिकल शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में जयपुर स्थानांतरित किया गया है।

तबादलों में तीन यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भी बदले गए हैं। संगीत नाटक अकादमी की सचिव डॉ. सुनीता पंकज को जोधपुर स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त किया गया है। एडीएम चित्तौड़गढ़ पद से नरेंद्र कुमार वर्मा का तबादला संस्कृत यूनिवर्सिटी, जयपुर में रजिस्ट्रार पद पर किया गया है, वहीं मनीषा तिवारी को टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कोटा के रजिस्ट्रार से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार, कोटा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

अन्य प्रमुख तबादलों में बिंदु करुणाकर का तबादला खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के डीजी पद से कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया गया है। धारा सिंह मीणा को सवाई माधोपुर जिला परिषद का सीईओ बनाया गया है, और शाहपुरा के एडीएम सुनील पूनिया को खाद्य विभाग में उपायुक्त के रूप में तैनात किया गया है।

Previous
Next

Related Posts