Saturday, 29 August 2026

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024: संवीक्षा में 11 नामांकन रद्द, प्रत्याशियों की संख्या 84


राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024: संवीक्षा में 11 नामांकन रद्द, प्रत्याशियों की संख्या 84

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए 7 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को नामांकन-पत्रों की संवीक्षा पूरी हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि कुल 94 अभ्यर्थियों ने 118 नामांकन-पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से 11 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। संवीक्षा के बाद अब 7 क्षेत्रों में कुल प्रत्याशियों की संख्या 84 रह गई है। नामांकन-पत्र वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि दौसा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 4 नामांकन-पत्र, खींवसर और देवली-उनियारा में 2-2 नामांकन-पत्र ,झुंझुनू, चौरासी, और सलूम्बर में 1-1 नामांकन-पत्र रद्द हुए। जबकि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभी नामांकन-पत्र वैध पाए गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपनी अभ्यर्थता वापस ले सकते हैं। नामांकन-पत्र वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts