Saturday, 29 August 2026

जयपुर में 12 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े जाने के बाद जांच तेज, एक और संदिग्ध बांग्लादेशी और उसके सहयोगी गिरफ्तार


जयपुर में 12 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े जाने के बाद जांच तेज, एक और संदिग्ध बांग्लादेशी और उसके सहयोगी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए भांकरोटा थाना पुलिस ने सोमवार सुबह एक और संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक नोजु फकीर और उसके भारतीय सहयोगी फिरोज कुरैशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नोजु फकीर के पास से एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया, जिसमें उसकी उम्र गलत दर्ज की गई थी।

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि संदिग्ध बांग्लादेशी नोजु फकीर (45) ने खुद को 18 साल का बताने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। उसके सहयोगी फिरोज कुरैशी के भाई मोहम्मद आमिर उर्फ राजा की भी तलाश की जा रही है, जो फर्जी दस्तावेज बनाने में शामिल था।

20 अक्टूबर की कार्रवाई में 12 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े गए थे

20 अक्टूबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 12 संदिग्ध बांग्लादेशियों को पकड़ा था। जांच में उनके पास से बांग्लादेशी दस्तावेज, भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, और अन्य भारतीय पहचान पत्र भी मिले थे।

पुलिस ने जयसिंहपुरा निवासी सोहाग खान और उसके परिवार के 5 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके साथ ही उनके भारतीय सहयोगी उस्मान खान को भी गिरफ्तार किया गया। परिवार के नाबालिग और दिव्यांग सदस्यों को देखभाल के लिए सीडब्ल्यूसी और शिशुगृह में भेजा गया।

जांच में खुलासा हुआ कि चेन्नई पुलिस धोखाधड़ी और पासपोर्ट एक्ट के तहत सोहाग खान को वांछित मानती है। सोहाग, बांग्लादेशी नागरिक मिलन तालुकर का फर्जी पासपोर्ट बनाने में शामिल रहा है। जयपुर पुलिस सोहाग खान से अन्य संदिग्ध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Previous
Next

Related Posts