Saturday, 29 August 2026

भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधि प्रकोष्ठ के साथ की बैठक, उपचुनाव प्रबंधन को लेकर दिए दिशा-निर्देश


भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधि प्रकोष्ठ के साथ की बैठक, उपचुनाव प्रबंधन को लेकर दिए दिशा-निर्देश

7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा ने विधि प्रकोष्ठ के साथ विशेष चर्चा आयोजित की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में कानूनी और प्रशासनिक समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मदन राठौड़ ने कहा कि सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधि प्रकोष्ठ द्वारा उम्मीदवारों को समय पर कानूनी मदद और संबंधित सूचनाएं प्रदान की जा रही हैं।

बैठक के दौरान राठौड़ ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता, भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन से लेकर चुनावी प्रक्रिया में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और मतदान तक एजेंट, बूथ एजेंट, और पॉलिंग एजेंटों के साथ समन्वय बनाए रखेंगे। दूसरे सत्र में उपचुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने अधिवक्ताओं के साथ चर्चा की और चुनाव प्रबंधन में कानून की भूमिका पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस बैठक में विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सौरभ सारस्वत, भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, सह संयोजक अशोक सिंह शेखावत, और अधिवक्ता अनिल वैष्णव, युधिष्ठिर सारण, मनोज दीक्षित, कार्तिकेय शुक्ला, सुमन यादव, मुकेश मीणा सहित अन्य प्रकोष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। इस बैठक का उद्देश्य भाजपा प्रत्याशियों को कानूनी सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करना था, ताकि चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Previous
Next

Related Posts