



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार 'विकसित राजस्थान, विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित है। इस दिशा में हम सभी के सहयोग और विश्वास के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।" उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर हम सभी राज्य की उन्नति और खुशहाली के लिए एक दीपक जलाकर #RoshanRajasthan का संदेश दें।
मुख्यमंत्री शर्मा ने सभी से आग्रह किया कि इस पर्व पर अपने राज्य की तरक्की और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करें और एक समृद्ध और खुशहाल राजस्थान की कामना करें। "शुभ दीपावली"