Saturday, 29 August 2026

मुंबई बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ में 10 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर


मुंबई बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ में 10 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह भगदड़ में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब 6 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुआ, जब गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घायलों में शब्बीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवीन्द्र हरिहर चुमा (30), रवीन्द्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत साहनी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) शामिल हैं।

भाभा अस्पताल के सीएमओ डॉ. सुशील ने बताया कि 5 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि 3 घायलों को छुट्टी दे दी गई है। गंभीर रूप से घायल शाहनी और नूर मोहम्मद को केईएम अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और सुरक्षा के अन्य उपायों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts