Saturday, 29 August 2026

रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की 10 वीं वर्षगांठ पर नीता अंबानी की नई स्वास्थ्य सेवा योजना: बच्चों और महिलाओं को मिलेगी मुफ्त चिकित्सा सुविधा


रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की 10 वीं वर्षगांठ पर नीता अंबानी की नई स्वास्थ्य सेवा योजना: बच्चों और महिलाओं को मिलेगी मुफ्त चिकित्सा सुविधा

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती नीता एम. अंबानी ने सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की 10 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक नई स्वास्थ्य सेवा योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। योजना में 50 हजार बच्चों को जन्मजात हृदय रोग की मुफ्त जांच और इलाज, 50 हजार महिलाओं को स्तन और सर्वाइकल कैंसर की मुफ्त जांच और इलाज, तथा 10 हजार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण शामिल है।

नीता अंबानी ने इस अवसर पर कहा, "हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक भारतीय को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। पिछले दस वर्षों में, रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ने लाखों लोगों की जिंदगी पर सकारात्मक असर डाला है।"

पिछले दशक में, सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ने 27.5 लाख भारतीयों के जीवन को छुआ है और 1.5 लाख से अधिक बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं। अस्पताल ने 500 से अधिक अंग प्रत्यारोपण कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है, जिसमें 24 घंटे में 6 अंग प्रत्यारोपित करने का रिकॉर्ड भी शामिल है।

    Previous
    Next

    Related Posts