Saturday, 29 August 2026

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जयपुर से प्रस्थान पर दी गई विदाई, नवनिर्मित कैफ़े और ई-लाइब्रेरी का किया लोकार्पण


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जयपुर से प्रस्थान पर दी गई विदाई, नवनिर्मित कैफ़े और ई-लाइब्रेरी का किया लोकार्पण

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार को जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान के समय सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अपने जयपुर दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में बार एसोसिएशन जयपुर द्वारा आयोजित नवनिर्मित कैफे एंड ई-लाइब्रेरी और 'लॉयर्स डायरी-2025' के लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने नवनिर्मित ई-लाइब्रेरी की सराहना करते हुए कहा कि यह अधिवक्ताओं और विधि छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक और उपयोगी पहल है, जो डिजिटल युग के अनुरूप कानूनी क्षेत्र में नए आयाम जोड़ेगी। उन्होंने लॉयर्स डायरी-2025 के महत्व पर भी जोर दिया, जो वकीलों के लिए एक संगठित दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी।

विदाई के समय उपराष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर राज्य के अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मानपूर्वक विदा किया।

    Previous
    Next

    Related Posts