



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री आवास पर रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 115 वां संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के विचारों को सराहा और इसे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर संवाद का सशक्त माध्यम बताया।
प्रधानमंत्री मोदी के इस मासिक कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों, प्रेरणादायक कहानियों, और जनहित से जुड़े विचारों पर चर्चा की जाती है। मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के संदेश को आम जन तक पहुंचाने और प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।