Saturday, 29 August 2026

टोंक: देवली-उनियारा उपचुनाव में 11 नामांकन दाखिल, कांग्रेस के बागी नरेश मीणा से चुनौती


टोंक: देवली-उनियारा उपचुनाव में 11 नामांकन दाखिल, कांग्रेस के बागी नरेश मीणा से चुनौती

देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में अंतिम दिन 11 नामांकन दाखिल किए गए, जिससे कुल नामांकन संख्या 13 हो गई। कांग्रेस की ओर से कस्तूर चंद्र मीणा ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा, वहीं कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज नरेश मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। नरेश मीणा ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे इस चुनाव में बढ़-चढ़ कर समर्थन दें।

विधानसभा उपचुनाव में नरेश मीणा के मैदान में उतरने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि नरेश मीणा मीणा समाज के प्रमुख नेता हैं और उनके पास हनुमान बेनीवाल और प्रहलाद गुंजल का समर्थन भी है। अगर नरेश मीणा गुर्जर समाज का समर्थन हासिल करने में सफल रहे, तो यह मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी हनुमान मीणा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव-2024 में देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए आईएनसी से कस्तूर चंद मीना, नेशनल फ्यूचर पार्टी से रामदेव एवं निर्दलीय प्रत्याशी खुशीराम धाकड़, रामसिंह मीना, शकील उर रहमान, नरेश कुमार मीना, दिनेश कुमार, प्रहलाद सैनी, ओमप्रकाश, जसराम एवं उमाशंकर ने अपना नामांकन दाखिल किया।

Previous
Next

Related Posts