Saturday, 29 August 2026

राजस्थान सरकार का एनसीआर में ग्रीन पटाखों पर जोर, दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही केवल ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति


राजस्थान सरकार का एनसीआर में ग्रीन पटाखों पर जोर, दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही केवल ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति

राजस्थान सरकार ने एनसीआर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दीपावली और अन्य त्योहारों के लिए ग्रीन पटाखों की अनुमति दी है। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश के अनुसार, एनसीआर वाले क्षेत्रों में केवल ग्रीन आतिशबाजी की जा सकेगी, और दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे।

सरकार ने शांत क्षेत्र, जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, चिकित्सा केंद्र, स्कूल, कॉलेज, न्यायालय, और धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में पटाखे न चलाने का आदेश दिया है। इसके अलावा, क्रिसमस और नए साल के अवसर पर रात 11:55 बजे से 12:30 तक ही पटाखे चलाने की अनुमति है।

राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि विवाह समारोह में भी केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग किया जाए, और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री को पूरी तरह से रोका जाए। बच्चों को पटाखों के जलने से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी थानों के थानाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है।

Previous
Next

Related Posts