Saturday, 29 August 2026

गोल्ड तस्करी में जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया एक किलो गोल्ड, अबूधाबी से आए पैसेंजर के रेक्टम से निकाले गए 3 टुकड़े


गोल्ड तस्करी में जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया एक किलो गोल्ड, अबूधाबी से आए पैसेंजर के रेक्टम से निकाले गए 3 टुकड़े

गोल्ड की बढ़ती कीमतों के चलते अरब देशों से तस्करी के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। इसी कड़ी में, जयपुर एयरपोर्ट पर अबूधाबी से आए एक पैसेंजर से करीब एक किलो वजनी गोल्ड बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 90 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। तस्करी के इस मामले में कस्टम अधिकारियों को बुधवार सुबह गोल्ड की स्मगलिंग की जानकारी मिली थी।

सुबह 8 बजे अबूधाबी से आई फ्लाइट में ब्यावर निवासी महेंद्र खान पर शक हुआ, जिसे एक्स-रे स्कैन के बाद गोल्ड कैप्सूल के साथ पकड़ा गया। गोल्ड की तस्करी के लिए उसने तीन टुकड़ों को शरीर के अंदर छिपा रखा था। इसके बाद आरोपी को जयपुरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने दो दिन में विभिन्न ऑपरेशनों के जरिए गोल्ड के सभी टुकड़े रिकवर किए। ऑपरेशन के सफलतापूर्वक समाप्त होने के बाद, आरोपी महेंद्र खान को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Previous
Next

Related Posts