Saturday, 29 August 2026

रिलायंस रिटेल के प्रीमियम ब्रांड 'एजोर्ट' का 12 शहरों में विस्तार, फॉल फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च


रिलायंस रिटेल के प्रीमियम ब्रांड 'एजोर्ट' का 12 शहरों में विस्तार, फॉल फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च

रिलायंस रिटेल के प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड 'एजोर्ट' ने अपने फॉल फेस्टिव कलेक्शन की भव्य शुरुआत की है। इस नए कलेक्शन को लंदन की खूबसूरत पृष्ठभूमि में शूट किया गया है, जो आधुनिक फैशन और ट्रेडिशनल भारतीय शैलियों का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है। ब्रांड ने विस्तार योजना के तहत जयपुर, उदयपुर, रायपुर, देहरादून, गोरखपुर, रांची, बेंगलुरु और अन्य शहरों में 12 नए स्टोर खोले हैं।

एजोर्ट का मुख्य उद्देश्य प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय और समकालीन भारतीय फैशन के लिए एक नए स्तर का शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है। इस कलेक्शन में पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं के लिए वैश्विक ट्रेंड्स का मिश्रण और आधुनिक भारतीय शैलियों का क्यूरेटेड चयन प्रस्तुत किया गया है, जिससे सभी उम्र के लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए फैशन विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

उत्कृष्ट शॉपिंग अनुभव: एजोर्ट के नए स्टोर्स में अत्याधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है। इनमें स्मार्ट ट्रायल रूम्स, फैशन डिस्कवरी स्टेशन और सेल्फ-चेकआउट जैसी नवीनतम तकनीकें शामिल हैं, जो ग्राहकों के लिए खरीदारी के अनुभव को सुगम और आकर्षक बनाती हैं।

एजोर्ट के प्रेजिडेंट और सीईओ अखिलेश प्रसाद ने कहा, “हम इस विस्तार से बेहद उत्साहित हैं। इससे हमें नए शहरों और ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को उनकी आकांक्षाओं और जीवनशैली के अनुरूप एक उत्कृष्ट फैशन अनुभव देना है।”

एजोर्ट के फॉल फेस्टिव कलेक्शन का मुख्य आकर्षण इसकी स्टाइलिश और एलीगेंट डिज़ाइन्स हैं, जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फैशन का बेहतरीन मेल पेश करते हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts