



राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत जयपुर, जयपुर ग्रामीण और दूदू क्षेत्रों के लिए आयोजित जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट में 8500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद किया।
बैठक में राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उद्यमी केएल जैन, ज्वैलरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला, वी के आई एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सोमानी, लघु उद्योग भारती के महेन्द्र मिश्रा, 22 गोदाम एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल किशोर सारड़ा, होटल एसोसिएशन से हुसैन ने अपने विचार रखे। मालवीय औद्योगिक संगठन के महावीर अग्रवाल मानसरोवर औद्योगिक संघ से अभय गुप्ता मंडा औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधि सौरभ बैराठी दम औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में संभावित रुकावटों को दूर किये जाने पर चर्चा की
बैठक में जयपुर के प्रमुख औद्योगिक संघों, वीकेआई उद्योग एसोसिएशन, फ़ोर्टी, आरतिया, 22 गोदाम एसोसिएशन, सुदर्शनपुरा एसोसिएशन, बगरू, दूदू, मंडा, मानसरोवर, जैतपुरा ,मालवीय नगर, झोटवाड़ा, नेशनल आयल मिल संघटन, मचबी, फोरेक्स, राजस्थान होटल एसोसियेशन, सीतापुरा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न संघों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया एवं जिला कलेक्टर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
डॉ. सोनी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट राज्य में औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निवेशकों के साथ नियमित बैठकें की जा रही हैं और नए उद्योगों को स्थापित करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। इस समिट का उद्देश्य रोजगार के अवसर बढ़ाना और राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करना है।
बैठक में विभिन्न औद्योगिक संघों, जैसे वीकेआई उद्योग एसोसिएशन, सुदर्शनपुरा एसोसिएशन, बगरू, दूदू, और मालवीय नगर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में आने वाली रुकावटों और समस्याओं पर चर्चा की। जिला कलेक्टर ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और निवेशकों से आग्रह किया कि वे 8 नवंबर को होने वाली जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट में अधिक से अधिक निवेश प्रस्ताव लाकर इसे सफल बनाएं।
इसके अलावा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, जयपुर (शहर) श्रीमती शिल्पी आर. पुरोहित ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, रीको के प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने जिले के नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की प्रगति और उपलब्ध भूखंडों के बारे में विस्तार से बताया।