Saturday, 29 August 2026

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे सुप्रीम कोर्ट के 51 वें चीफ जस्टिस, 11 नवंबर को लेंगे शपथ


जस्टिस संजीव खन्ना होंगे सुप्रीम कोर्ट के 51 वें चीफ जस्टिस, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बनेंगे। उन्हें 11 नवंबर 2024 को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। यह जानकारी गुरुवार को कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी। मौजूदा सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने उनके नाम की सिफारिश की थी, जो 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

न्यायपालिका में परंपरा है कि वर्तमान सीजेआईअपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश कानून मंत्रालय के आग्रह के बाद करते हैं। वरिष्ठता सूची में जस्टिस खन्ना का नाम सबसे ऊपर होने के कारण उनके नाम को आगे बढ़ाया। हालांकि, उनका कार्यकाल केवल 6 महीने का होगा, क्योंकि वे 13 मई 2025 को 64 वर्ष की आयु में रिटायर हो जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में जस्टिस खन्ना ने अब तक 65 फैसले लिखे हैं और वे लगभग 275 बेंचों का हिस्सा रहे हैं। 

    Previous
    Next

    Related Posts