Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, ईआरसीपी से पूर्वी राजस्थान को मिलेगा फायदा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, ईआरसीपी से पूर्वी राजस्थान को मिलेगा फायदा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को दौसा और देवली-उनियारा में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे भ्रष्टाचार की जननी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को लूटने और धोखा देने का काम किया है। भाजपा सरकार ने पेपरलीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 190 से अधिक लोगों को जेल भेजा है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने वादा किया कि आने वाले 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां और 6 लाख निजी नौकरियां दी जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने पूर्वी राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण ईआरसीपी योजना का उल्लेख किया, जिससे दौसा, टोंक सहित पूरे पूर्वी राजस्थान को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस योजना के लिए कोई काम नहीं किया, जबकि हमारी सरकार ने इसकी डीपीआर तैयार कर ली है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शर्मा ने राइजिंग राजस्थान के आयोजन की घोषणा भी की, जिससे राज्य में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए जा चुके हैं, जो रोजगार सृजन में सहायक होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेश के भागीरथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सभी सीटों पर बहुमत के साथ जीत दर्ज कराएगी। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आए दिन भ्रष्टाचार के गाथाएं सुनने और पढ़ने को मिलती थी। 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो पूरा करती है। जबकि कांग्रेस सरकार के वादे आज तक पूरे नहीं किए। भाजपा सरकार  जनता की कमाई का पैसा जनता के विकास के लिए ही खर्च कर रही है। कांग्रेसियों के घोटाले और भ्रष्टाचार प्रदेश की जनता के सामने है। प्रदेश की जनता ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का कार्यकाल देखा तो भाजपा सरकार का 10 माह का कार्यकाल भी देखा है। कांग्रेस के सोनिया, राहुल गांधी सहित अधिकांश नेता जमानत पर है। कोर्ट से उनको जमानत मिली हुई है और जमानत पर आकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आम आदमी के उत्थान, कल्याण के साथ रोजगार और समृद्धि के लिए प्रयासरत है। ऐसे में प्रदेश की जनता को तय करना है कि किस को आशीर्वाद देना है। जतना के सामने एक ओर भ्रष्टाचारी नेता है तो दूसरी ओर विकास के लिए समर्पित भाजपा सरकार। भ्रष्ट कांग्रेसी नेताओं को कभी माफ नहीं करना चाहिए। कांग्रेस आप से जब वोट मांगने आए तो उनसे सवाल जरूर करना है। जनता के सामने एक ओर जन सेवक है, तो दूसरी ओर पांच साल में केवल चुनाव के समय आते है वो लोग है। अब आपको जनसेवक को जीताकर विधानसभा में भेजना है। कांग्रेसी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में पांच साल तक लगे रहे, कुछ कुर्सी गिराने में थे तो कुर्सी बचाने के लिए होटल में बैठे रहे। राठौड़ ने कहा कि जनता जर्नादन के उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि भाजपा के प्रत्याशी को विजयश्री प्रदान कर भाजपा का परचम फहराएंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक विक्रम बंशीवाल, राजेन्द्र मीणा, रामविलास, भागचंद टाकड़ा, रामअवतार बैरवा, रामसहाय वर्मा, ललित मीणा, शत्रुघ्न गौतम, उदयलाल भड़ाणा, संदीप शर्मा, दर्शन सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, श्रीमती गोलमा देवी, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, अजीत मेहता सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। 

Previous
Next

Related Posts