Saturday, 29 August 2026

राजस्थान: राजकीय कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, दीपावली से पहले वेतन वितरण का निर्णय


राजस्थान: राजकीय कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, दीपावली से पहले वेतन वितरण का निर्णय

राजस्थान सरकार ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को अक्टूबर माह का वेतन और भत्तों का भुगतान 30 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव, देबाशीष पृष्टि ने बताया कि 31 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर राजपत्रित अवकाश है, इसलिए सरकार ने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए 30 अक्टूबर की तारीख तय की है।

साथ ही, पेंशन भुगतान कार्यालयों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों को भी अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान 30 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। यह आदेश दिल्ली स्थित राजस्थान सरकार के कार्यालयों पर भी लागू होगा, जिससे पेंशनरों और कर्मचारियों को दीपावली से पहले राहत मिल सकेगी।

Previous
Next

Related Posts