Saturday, 29 August 2026

लाइव देखें: मुख्यमंत्री शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ गुरुवार को चार नामांकन सभाओं को करेंगे संबोधित, झुंझुनूं से उपचुनाव प्रचार का आगाज


लाइव देखें: मुख्यमंत्री शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ गुरुवार को चार नामांकन सभाओं को करेंगे संबोधित, झुंझुनूं से उपचुनाव प्रचार का आगाज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ 24 अक्टूबर, गुरुवार को राज्य में सात विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के प्रचार का आगाज करेंगे। उन्होंने प्रदेश भाजपा के रणनीतिकारों के साथ मिलकर कांग्रेस को शिकस्त देने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ गुरुवार को चार प्रमुख नामांकन सभाओं को संबोधित करेंगे, जो उपचुनाव प्रचार अभियान के महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखी जा रही हैं।

सबसे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ झुंझुनूं के केशव आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रामगढ़विधानसभा के खेल मैदान में सुखवंत सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए आगामी उपचुनावों में जीत का संकल्प लेंगे।

दोपहर के समय मुख्यमंत्री शर्माऔर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दौसा के गुप्तेश्वर रोड स्थित विवाह पैलेस में जगमोहन मीना के समर्थन में नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को वे देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के खेल मैदान में राजेन्द्र गुर्जर के समर्थन में सभा करेंगे।

इन सभी सभाओं के जरिए मुख्यमंत्री शर्माऔर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता को पार्टी के चुनावी मुद्दों, नीतियों और विजन से अवगत कराएंगे। वे कांग्रेस की विफलताओं को उजागर करते हुए भाजपा को हर विधानसभा सीट पर जीत दिलाने का आह्वान करेंगे।

Previous
Next

Related Posts