Saturday, 29 August 2026

राहुल और प्रियंका जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, रिहान को जयपुर उतारा,कॉफी पी और दिल्ली लौट गए, कांग्रेस नेताओं को नहीं चला पता


राहुल और प्रियंका जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, रिहान को जयपुर उतारा,कॉफी पी और दिल्ली लौट गए, कांग्रेस नेताओं को नहीं चला पता

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और वायनाड से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी बुधवार को विशेष विमान से जयपुर पहुंचे। इस दौरान प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रिहान वाड्रा भी उनके साथ थे।

प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायनाड में लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद वे केरल के कालीकट एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए रात 8:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कॉफी के साथ किया। जहां रिहान वाड्रा जयपुर में रुकने का निर्णय लिया, वहीं राहुल गांधी, प्रियंका, के.सी. वेणुगोपाल और रॉबर्ट वाड्रा तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी के जयपुर आगमन की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों और पुलिस एस्कॉर्ट की तैनाती की गई थी, लेकिन राहुल गांधी बिना एयरपोर्ट पर उतरे ही दिल्ली चले गए।

यह जानकारी भी सामने आई कि राहुल गांधी के जयपुर दौरे की खबर कांग्रेस नेताओं तक नहीं पहुंच पाई, जिससे पार्टी के अंदर एक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। जब तक नेताओं को यह जानकारी मिली, तब तक राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे।

Previous
Next

Related Posts