Tuesday, 22 October 2024

डालडा और रिफाइंड तेल में मुख्य अंतर:


डालडा और रिफाइंड तेल में मुख्य अंतर:

डालडा (वनस्पति घी):डालडा एक ब्रांड है, जो वनस्पति घी के नाम से प्रसिद्ध है। इसे वनस्पति तेलों से बनाया जाता है। इन तेलों में मौजूद असंतृप्त हाइड्रोकार्बन (जिनमें कार्बन-कार्बन के बीच दोहरे या तिहरे आबंध होते हैं) को हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया से गुजारा जाता है। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन गैस मिलाई जाती है, जिससे इन तेलों के असंतृप्त आबंध टूटकर एकल आबंध में बदल जाते हैं, और तेल ठोस अवस्था में परिवर्तित हो जाता है। इस ठोस अवस्था को ही वनस्पति घी या डालडा कहा जाता है।

स्वरूप: ठोस अवस्था में होता है। उपयोग: खाना पकाने और तली-भुनी चीजों में इस्तेमाल होता है।

स्वास्थ्य पर प्रभाव: वनस्पति घी में ट्रांस फैट होते हैं, जो लंबे समय में हृदय संबंधी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

रिफाइंड तेल:रिफाइंड तेल किसी भी प्रकार के वनस्पति तेल (जैसे सरसों, सूरजमुखी, सोयाबीन आदि) को रिफाइनिंग प्रक्रिया से शुद्ध किया जाता है। इस प्रक्रिया में तेल से उसकी प्राकृतिक महक और चिकनाई कम कर दी जाती है। इसके लिए तेल में विशेष रसायनों का उपयोग किया जाता है।

स्वरूप: तरल अवस्था में होता है।उपयोग: रोजमर्रा के खाना पकाने, तलने और अन्य प्रकार की कुकिंग में इस्तेमाल होता है।

स्वास्थ्य पर प्रभाव: रिफाइंड तेल में सेहत के लिए हानिकारक रसायन हो सकते हैं, और लंबे समय तक इसके सेवन से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं, लेकिन यह ट्रांस फैट में डालडा से बेहतर होता है।

हाइड्रोकार्बन के प्रकार:

संतृप्त हाइड्रोकार्बन:जिन हाइड्रोकार्बन में कार्बन-कार्बन के बीच एकल आबंध होते हैं। ये सामान्य ताप पर ठोस अवस्था में रहते हैं, जैसे कि देशी घी, वनस्पति घी (डालडा)।

असंतृप्त हाइड्रोकार्बन:जिनमें कार्बन-कार्बन के बीच दोहरे या तिहरे आबंध होते हैं। ये सामान्य ताप पर तरल अवस्था में होते हैं, जैसे वनस्पति तेल (सूरजमुखी, सरसों आदि)।

निष्कर्ष:
डालडा वनस्पति तेल का ठोस रूप होता है, जो हाइड्रोजनीकरण के बाद ठोस बनता है। वहीं, रिफाइंड तेल असंतृप्त वनस्पति तेल होता है, जिसे विशेष रसायनों द्वारा शुद्ध कर तरल अवस्था में रखा जाता है।

डॉ. पीयूष त्रिवेदी,आयुर्वेद विशेषज्ञ राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, राजस्थान विधानसभा जयपुर M No: 91 98280 11871


Previous
Next

Related Posts