Saturday, 29 August 2026

राजस्थान के 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से सम्मान: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बनाया विश्व रिकॉर्ड


राजस्थान के 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से सम्मान: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

राजस्थान के खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय को 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा गया है। खाद्य सुरक्षा अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 07 और 08 अगस्त को चलाए गए इस अभियान में 97 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दो दिनों में 2284 फूड बिजनेस ऑपरेटर का निरीक्षण किया, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।

इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने अपनी रिकॉर्ड बुक में शामिल किया है और खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय को प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह रिकॉर्ड विभाग की कड़ी मेहनत और राज्य सरकार की मिलावट के खिलाफ सख्त नीतियों का परिणाम है।

Previous
Next

Related Posts