Saturday, 29 August 2026

पुलिस शहीद दिवस पर आरपीए में 117 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने किया रक्तदान


पुलिस शहीद दिवस पर आरपीए में 117 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने किया रक्तदान

पुलिस शहीद दिवस पर राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 117 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्तदान शिविर का अवलोकन करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने इस नेक कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की प्रशंसा की। शिविर में डीजीपी (साइबर अपराध एवं एससीआरबी) हेमंत प्रियदर्शी, एडीजी और आरपीए के निदेशक एस. सेंगाथिर, डीआईजी राजीव पचार, डीआईजी दीपक भार्गव, डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इसके अतिरिक्त, डीजीपी साहू ने आरपीए परिसर में शहीद पुलिस कर्मियों की याद में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के बाद सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें पुलिस मुख्यालय, आरपीए और जयपुर कमिश्नरेट के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts