



पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने जयपुर में राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश सेवा का संकल्प लेने की बात कही। कार्यक्रम में 1 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 के बीच शहीद हुए 216 पुलिस कर्मियों के नाम वाचन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
डीजीपी साहू ने 65 वर्ष पहले लद्दाख में शहीद हुए जवानों के बलिदान का स्मरण करते हुए पुलिस के वीर जवानों की कर्त्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ परेड का आयोजन भी किया गया, जहां डीजीपी ने सलामी ली।