



सलूंबर विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा शांता देवी को टिकट दिए जाने के बाद, प्रमुख दावेदार नरेंद्र मीणा ने नाराजगी जाहिर की और बगावत कर दी। रविवार को अपने समर्थकों के बीच भावुक होते हुए फूट-फूट कर रोने वाले नरेंद्र मीणा को सोमवार दोपहर चार्टर प्लेन से निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी जयपुर लेकर आए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अब नाराज नरेश मीणा कोमनाने में जुट गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें यह आश्वासन दिया जाएगा जाएगा कि आने वाला समय में उनके साथ न्याय किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मीणा ने कहा था कि उन्होंने 20 साल तक धैर्य रखा, लेकिन अब वे अपने समर्थकों से विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लेंगे। सलूंबर में मीणा समर्थकों ने भाजपा के इस फैसले पर गहरा असंतोष जताया है। जयपुर आने के बाद अब सबकी निगाहें नरेंद्र मीणा के अगले कदम पर हैं।