Saturday, 29 August 2026

विजय बैंसला का टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ता टंकी और मोबाइल टावर पर चढ़े, आत्मदाह की धमकी


विजय बैंसला का टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ता टंकी और मोबाइल टावर पर चढ़े, आत्मदाह की धमकी

विजय बैंसला का देवली-उनियारा (टोंक) विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर विरोध के दौरान आत्मदाह की धमकी दी गई। पहला घटना उनियारा तहसील मुख्यालय की है, जहां दोपहर करीब तीन बजे एक कार्यकर्ता 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसके हाथ में पेट्रोल भरी केन और माचिस थी, और वह विजय बैंसला को टिकट देने की मांग कर रहा था। उसने चेतावनी दी कि अगर बैंसला को टिकट नहीं दिया गया, तो वह आत्मदाह कर लेगा।

इसी तरह शाम 5 बजे धुंवाकला गांव में एक अन्य कार्यकर्ता मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह भी विजय बैंसला के पक्ष में टिकट की मांग कर रहा था। दोनों कार्यकर्ताओं की नाराजगी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया।

टंकी पर चढ़े कार्यकर्ता ने मांग की कि मुख्यमंत्री या भाजपा प्रदेशाध्यक्ष उनसे बात करें और आश्वासन दें कि बैंसला को टिकट दिया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts