Saturday, 29 August 2026

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चलती कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, पांच युवकों ने कूदकर बचाई जान


जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चलती कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, पांच युवकों ने कूदकर बचाई जान

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई। कार में सवार पांच युवक समय रहते बाहर कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। यह हादसा पीली तलाई मोड़ के पास हुआ, जहां कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को घेर लिया।

आमेर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी राकेश कुमार के अनुसार, रात करीब 9 बजे घटना की जानकारी मिली थी। दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर 10 मिनट की मशक्कत के बाद काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।

कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना से हाईवे पर ट्रैफिक बाधित हो गया था, जिसे आग बुझाने के बाद सुचारु किया गया।

Previous
Next

Related Posts