



करवा चौथ के पवित्र पर्व पर जयपुर के हरमाड़ा इलाके के नांगल गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी की दर्द भरी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, वहीं पति ने घर लौटकर पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। मृतकों की पहचान घनश्याम बुनकर और उनकी पत्नी मोना के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।