Saturday, 29 August 2026

जयपुर में पार्किंग माफिया के खिलाफ हेरिटेज नगर निगम का अभियान, अवैध वसूली पर लगेगा रोक: मेयर कुसुम यादव


जयपुर में पार्किंग माफिया के खिलाफ हेरिटेज नगर निगम का अभियान, अवैध वसूली पर लगेगा रोक: मेयर कुसुम यादव

जयपुर में लगातार हो रही पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली को रोकने के लिए नगर निगम हेरिटेज ने अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। हेरिटेज मेयर कुसुम यादव ने कहा कि जनता की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि पार्किंग के नाम पर ठेकेदारों द्वारा अवैध चौथ वसूली की जा रही है। इसे रोकने के लिए नगर निगम जल्द ही पूरे क्षेत्र में अभियान चलाएगा।

मेयर कुसुम यादव ने स्पष्ट किया कि किसी भी ठेकेदार या निगम के कर्मचारी द्वारा की गई गड़बड़ी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है, और इसी दिशा में नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में भ्रष्टाचार और भय मुक्त वातावरण बनाना हमारा लक्ष्य है।

नगर निगम द्वारा अवैध वसूली के कई मामलों की जांच पहले ही शुरू हो चुकी है, और दोषियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी अधिकारी की मिलीभगत पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Previous
Next

Related Posts