Saturday, 29 August 2026

प्रख्यात वायलिन वादक मैसूर मंजूनाथ बने संस्कार भारती के नए अखिल भारतीय अध्यक्ष


प्रख्यात वायलिन वादक मैसूर मंजूनाथ बने संस्कार भारती के नए अखिल भारतीय अध्यक्ष

विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक प्रोफेसर डॉ. मैसूर मंजूनाथ को संस्कार भारती का अखिल भारतीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया है। यह नियुक्ति तीन वर्षों के लिए हुई है। उनके साथ प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक नीतीश भारद्वाज को अखिल भारतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संस्कार भारती कला संगठन की इस दो दिवसीय बैठक में देशभर से 300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए, जिसमें कला, सृजन, और नीति निर्धारण पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान "भरतमुनि सम्मान" प्रदान करने और कश्मीर घाटी में कला के कार्यों का विस्तार करने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

सामाजिक समरसता विषय पर फरवरी में बेंगलुरु में हुए अखिल भारतीय कला साधक संगम की उपलब्धियां की समीक्षा की गई है उसके साथ ही इस वर्ष का भरतमुनि सम्मान दो कला विभागों. एक मंचीय कला और दूसरे साहित्य ;भारतीय भाषाओं में प्रदान करने का निर्णय हुआ है। जिसमें प्रत्येक को 1,51,000 रुपए की राशि, एक प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। गत सितंबर माह में चेन्नई के आईआईटी परिसर में तीन दिन की अखिल भारतीय रंगोली की कार्यशाला जिसमें देश के 20 राज्यों से 934 प्रतिभागियों ने भाग लिया था उनमें 57 प्रतिभागी आईआईटी संस्थान के ही थे, की समीक्षा की गयी। ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे। भारत की कला और संस्कृति के चिह्न विश्व में अनेक देशों में दिखाई पड़ते हैं। यूरोप के स्लाविक और बाल्टिक देशों के प्रकृति पूजक मूल समुदाय आज भी भारतीय संस्कृति से निकटता अनुभव करते हैं। सांस्कृतिक आदान.प्रदान के उद्देश्य से पोलैंड के एक सांस्कृतिक दुनायोवी को भारत में निमंत्रित किया गया था। उसे दल के सदस्यों की रुचि अपनी वंशावली लेखन की ओर होने के कारण हरिद्वार में उनके वंशावली लेखन का कार्य भी संपन्न कराया गया। कश्मीर घाटी में कार्य का विस्तार करने की योजना में वहां की कला साधकों का सम्मान और कारगिल शोर्य यात्रा का आयोजन, जून माह में जम्मू विश्वविद्यालय में फिल्म आयाम के अंतर्गत संस्कार भारती जम्मू कश्मीर और युवा जम्मू कश्मीर द्वारा फिल्म डॉक्यूमेंट्री एवं लघु फिल्म का संकलन किया गया। ओपन माइक कार्यक्रमों के प्रचलन को देखते हुए युवा प्रतिभाकारों के इस वर्ष 180 कार्यक्रम द रूट्स ओपन माइक के नाम से आयोजित किए गए हैं।

Previous
Next

Related Posts