



जयपुर में भारतीय किसान संघ के जयपुर प्रांत के चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें कालुराम बागड़ा को प्रांत अध्यक्ष और डॉ. सांवरमल सोलेट को महामंत्री चुना गया। यह चुनाव मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन में आयोजित प्रदेश व प्रांत प्रतिनिधि सभा के दौरान सम्पन्न हुआ। सभा में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने किसानों की खुशहाली को राष्ट्र की खुशहाली का आधार बताया और किसान कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न इस सभा में कार्यकारी अध्यक्ष राम भरोसे बासोतिया ने भी मार्गदर्शन दिया। सभा की शुरुआत भारत माता और भगवान बलराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई, और मंचस्थ अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यकारी सदस्य कैलाश गंदोलिया, महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, दल्लाराम बटेसर, प्रवीण सिंह चौहान,प्रान्त अध्यक्ष कालूराम बांगड़ा, प्रान्त महामन्त्री सांवरमल सोलेट मंचस्थ रहे। सभा की शुरुआत भारत माता एवं भगवान बलराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई। मंचस्थ अतिथियों का माला साफ़ा पहनकर स्वागत किया।