Saturday, 29 August 2026

लक्ष्मीनारायण भाला लक्खी दा ने राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े को संविधान पर आधारित पुस्तक की भेंट


लक्ष्मीनारायण भाला लक्खी दा ने राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े को संविधान पर आधारित पुस्तक की भेंट

लक्ष्मीनारायण भाला "लक्खी दा" ने अपनी दो पुस्तकें "संविधान की जन्म कथा" और "हमारा संविधान" राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने इन पुस्तकों को पढ़ने और संविधान के चित्रों के महत्व को समझने की अपील की।

विस्तार से खबर:
जयपुर में संविधान पर आधारित दो पुस्तकों का राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़ेको भेंट किया जाना एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। प्रसिद्ध लेखक लक्ष्मीनारायण भाला, जिन्हें "लक्खी दा" के नाम से भी जाना जाता है, ने अपनी पुस्तकें "संविधान की जन्म कथा" और "हमारा संविधान" राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े
को भेंट की। इन पुस्तकों में संविधान में चित्रित छायाचित्रों के महत्व और उनके संदेशों पर गहन विचार किया गया है।

इस मौके पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कहा कि ऐसी पुस्तकें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए ताकि संविधान की गहराई और उसमें छपे चित्रों का महत्व समझा जा सके। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राम प्रसाद, पत्रकार अजय नागर और चाणक्य वार्ता के राजस्थान ब्यूरो चीफ अमर सिंघल भी उपस्थित रहे।


Previous
Next

Related Posts