Saturday, 29 August 2026

जयपुर काव्य साधक साहित्य संस्थान का 11वां वार्षिक उत्सव संपन्न, साहित्यकार कवि मुकुट सक्सेना को जकासाश्री सम्मान


जयपुर काव्य साधक साहित्य संस्थान का 11वां वार्षिक उत्सव संपन्न, साहित्यकार कवि मुकुट सक्सेना को जकासाश्री सम्मान

जयपुर काव्य साधक साहित्य संस्थान का 11वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग थे, और अध्यक्षता राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ. के एल जैन ने की। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध साहित्यकार मुकुट सक्सेना को जकासाश्री सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक और जकासा के एडमिन किशोर पारीक ने जानकारी दी कि इस अवसर पर 45 कवियों के साझा काव्य संग्रह "जकासा काव्य मंजूषा" का भी विमोचन किया गया, जिसकी प्रधान संपादक किशोर पारीक और संपादक मंडल में जगदीश मोहन रावत, वरुण चतुर्वेदी और कल्याण गुर्जर शामिल थे। कार्यक्रम में ढूंढाड़ी कवि भगवान सहाय पारीक की पुस्तक "म्हारो जय जय राजस्थान" का भी विमोचन हुआ।

इस अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में इस अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें, लोकेश कुमार सिंह साहिल, अशोक चारण सपना सोनी गोपीनाथ चर्चित वरुण चतुर्वेदी कल्याण गुर्जर कल्याण जय श्री कंवर रश्मि पारीक, शोभा चंदर सहित अनेक कवियों ने विविध भावों से भरी सुंदर कविताएँ सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ पत्रकार अजीत तिवारी और वीबी जैन का भी सम्मान किया गया।


Previous
Next

Related Posts