



न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट मैच में भारत को 8 विकेट से हराकर 36 साल बाद भारत की धरती पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत की पहली पारी में मात्र 46 रन पर सिमटने के बाद, न्यूजीलैंड ने पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने पहले भारत को कम स्कोर पर रोका और फिर आसानी से 107 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
जसप्रीत बुमराह ने डिवोन कॉन्वे को किया एलबीडब्ल्यू आउट, न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 72 रन की जरूरत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के डिवोन कॉन्वे को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। कॉन्वे ने 17 रन बनाए और न्यूजीलैंड का स्कोर 35 रन पर दूसरा विकेट गिरा। अब कीवी टीम को जीत के लिए 72 रन की जरूरत है। भारत की ओर से बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है।
भारत की मजबूत शुरुआत, जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में लिया न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम का विकेट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। वर्षाप्रभावित इस टेस्ट मैच के पांचवे और आखिरी दिन का खेल आज सुबह 10:15 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए केवल 107 रन का लक्ष्य दिया है, और भारतीय गेंदबाज पूरी कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर जीत दर्ज की जाए।
मैच के पहले चार दिन लगातार बारिश के कारण प्रभावित रहे, जिससे खेल के कई ओवर गंवाए गए। इसके बावजूद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के सामने एक छोटा लेकिन चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।