Saturday, 29 August 2026

दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका, आसपास की इमारतों के शीशे टूटे


दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका, आसपास की इमारतों के शीशे टूटे

दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में अचानक धमाके की आवाज सुनाई देने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह धमाका सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास हुआ, जिसके बाद वहां से धुआं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना की जांच जारी है और विस्फोटक विशेषज्ञों को बुलाया गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धमाका किस वजह से हुआ। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने इलाके के निवासियों में भय पैदा कर दिया है। एफएसएल की टीम द्वारा सैंपल इकट्ठा किए जा रहे हैं, और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही धमाके की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।

    Previous
    Next

    Related Posts