Saturday, 29 August 2026

जयपुर नाले में मिली लाश का खुलासा: साढ़ू भाई ने नाबालिग बेटी पर नजर रखने के शक में की हत्या


जयपुर नाले में मिली लाश का खुलासा: साढ़ू भाई ने नाबालिग बेटी पर नजर रखने के शक में की हत्या

जयपुर के शिप्रापथ इलाके में 13 अक्टूबर को नाले में मिली बोरे में लिपटी लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक के साढ़ू भाई ने ही उसकी हत्या की थी। हत्या की वजह यह थी कि मृतक अपने साढ़ू भाई की नाबालिग बेटी पर गंदी नजर रखता था। यह जानकारी मिलने पर साढ़ू ने गुस्से में आकर मौके का फायदा उठाया और पैर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बांधकर नाले में फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस जघन्य अपराध का खुलासा गूगल लेंस की मदद से किया। शव की पहचान के बाद पुलिस करीब 1,000 किलोमीटर दूर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले 5 साल से जयपुर के दुर्गापुरा इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

एसीपी आदित्य काकड़े ने बताया कि 13 अक्टूबर को शिप्रापथ इलाके में सीके बिरला हॉस्पिटल के पीछे नाले में एक लाश मिली थी। लाश के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की। कपड़ों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की और हत्या के आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही।

Previous
Next

Related Posts