Saturday, 29 August 2026

राजस्थान सरकार की युवाओं को सौगात: परीक्षार्थियों को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा


राजस्थान सरकार की युवाओं को सौगात: परीक्षार्थियों को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं के हित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा की घोषणा की है। अब राज्य में सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दो दिन पूर्व और दो दिन बाद तक राजस्थान रोडवेज की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इस योजना के तहत परीक्षार्थी अपने निवास स्थान के साथ ही कोचिंग संस्थान या तैयारी स्थल से भी परीक्षा केंद्र तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। राज्य की सीमा के अंदर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे छात्रों को न केवल परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी।

राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा के दिनों में छात्रों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की जाएगी। इस निर्णय से हजारों युवाओं को परीक्षा के दौरान सुविधा और सहयोग प्राप्त होगा।

Previous
Next

Related Posts