Saturday, 29 August 2026

आसाराम से 11 साल बाद बेटे नारायण साईं की मुलाकात, गुजरात हाईकोर्ट ने दी मंजूरी,4 घंटे की मुलाकात, 5 लाख का खर्चा


आसाराम से 11 साल बाद बेटे नारायण साईं की मुलाकात, गुजरात हाईकोर्ट ने दी मंजूरी,4 घंटे की मुलाकात, 5 लाख का खर्चा

रेप केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम से उनके बेटे नारायण साईं की 11 साल बाद मुलाकात होगी। गुजरात हाईकोर्ट ने मानवीय आधार पर नारायण साईं को जोधपुर सेंट्रल जेल में अपने पिता से मिलने की 4 घंटे की अनुमति दी है। यह मुलाकात विशेष परिस्थितियों में दी गई है, जिसमें साईं को सभी खर्चों समेत 5 लाख रुपये चुकाने होंगे।

नारायण साईं, जो सूरत की लाजपोर सेंट्रल जेल में बंद हैं, उन्हें हवाई मार्ग से जोधपुर लाया जाएगा। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए एक सहायक पुलिस आयुक्त, एक पुलिस निरीक्षक, दो हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल होंगे, जिनका खर्च भी नारायण साईं को उठाना होगा। हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि पिता-पुत्र की मुलाकात के दौरान कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं होगा और इस समय बहन, मां या अन्य रिश्तेदारों को मुलाकात की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण साईं की 30 दिन की जमानत याचिका को खारिज करते हुए सिर्फ 4 घंटे की मुलाकात की अनुमति दी है। साईं ने जमानत याचिका में अपने पिता की उम्र और बीमारियों का हवाला दिया था, लेकिन अदालत ने केवल मानवीय आधार पर उन्हें यह अनुमति दी।

    Previous
    Next

    Related Posts