Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की वेदांता रिसोर्सेज के अनिल अग्रवाल से मुलाकात, प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा


मुख्यमंत्री शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की वेदांता रिसोर्सेज के अनिल अग्रवाल से मुलाकात, प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हाल ही में वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के साथ महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान, मुख्यमंत्री शर्मा ने 'मेटल किंग' के नाम से विख्यात अनिल अग्रवाल से प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य में खनिज संसाधनों की विशाल संभावनाओं और विभिन्न उद्योगों में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डाला। श्री अनिल अग्रवाल ने राजस्थान में वेदांता के वर्तमान और भविष्य के निवेश की योजनाओं पर अपनी रुचि व्यक्त की और खनन, मेटल प्रोडक्शन और संबंधित उद्योगों में राज्य के साथ साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के आर्थिक विकास को गति देना और उद्योगों में नए निवेश को आकर्षित करना था। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वेदांता जैसे प्रमुख उद्योगों के साथ मिलकर निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर है, जिससे रोजगार सृजन और राज्य की आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया जा सके।

अनिल अग्रवाल ने राजस्थान की निवेश अनुकूल नीतियों की सराहना की और राज्य में दीर्घकालिक निवेश के लिए वेदांता की प्रतिबद्धता जताई।



Previous
Next

Related Posts