Saturday, 29 August 2026

जयपुर में चलती कार में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान


जयपुर में चलती कार में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

जयपुर में शनिवार सुबह चलती कार में आग लग गई। जोधपुर निवासी देवराज सिंह की लग्जरी कार पोलो खेलने जाते समय आग की चपेट में आ गई। युवक ने कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जयपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। जोधपुर निवासी देवराज सिंह अपनी लग्जरी कार से पोलो खेलने के लिए घोड़ा फॉर्म जा रहे थे। सुबह 9:40 बजे के करीब गजाधरपुरा सीवरेज प्लांट के पास कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख, देवराज ने तुरंत ब्रेक लगाकर कार रोकी और बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

आग लगने के कारण राहगीरों में दहशत फैल गई और रोड पर वाहनों का जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कालवाड़ थाना पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।

पुलिस का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हादसे के बाद लगभग आधे घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

Previous
Next

Related Posts