



केंद्र सरकार ने भाजपा राजस्थान सह प्रभारी विजय किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। रहाटकर का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो। इसी के साथ डॉ. अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का नया सदस्य नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा 3 के तहत की गई है, जिसके तहत केंद्र सरकार को यह अधिकार है कि वह अध्यक्ष और सदस्यों का चयन करे।
