



राजस्थान की सात सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए जहां भाजपा और कांग्रेस अपनी रणनीतियां बना रही हैं, वहीं भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। शुक्रवार, 18 अक्टूबर को पार्टी ने सलूंबर विधानसभा उपचुनाव के लिए जीतेश कटारा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा विधायक के निधन से खाली हुई सलूंबर सीट पर पार्टी ने इस युवा चेहरे को मौका दिया है।
जीतेश कटारा इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से BAP के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उन्हें 52 हजार वोट मिले थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उम्मीदवार का चयन जनप्रतिनिधि सलेक्शन प्रणाली के तहत किया गया है।