Saturday, 29 August 2026

बीकानेर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत 7140 लीटर घी सीज


बीकानेर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत 7140 लीटर घी सीज

शुक्रवार को बीकानेर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 7140 लीटर घी को दो अलग-अलग स्थानों से सीज किया। गंगाशहर इलाके में एडिशनल एसपी सिटी सौरभ शर्मा की सूचना पर 2790 लीटर घी मिलावट की आशंका पर सीज किया गया। वहीं, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में 4350 लीटर ज्ञान ब्रांड घी को सीज किया गया। सभी घी के नमूनों की जांच की जाएगी, और मिलावट पाए जाने पर संबंधित फर्म पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Previous
    Next

    Related Posts