



राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बैढम ने कहा, "राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा और आरएलपी की एक-एक सीट थी और बाकी पांच सीटें कांग्रेस के पास थीं। पिछले 10 महीनों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए काम किया है। पेट्रोल के दाम कम हुए हैं। ईआरसीपी एमओयू साइन हुआ। पेपर लीक माफिया जेल में हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध कम हुए हैं... राजस्थान में शांति और कानून-व्यवस्था स्थापित हो गई है और राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है... कांग्रेस शासन के दौरान 'जंगलराज' था... भाजपा सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी और कमल खिलेगा..."